फ्यूचर इंडिया ग्रुप के सीईओ ने दीपावली पर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
49 views
12 Nov 2023
कुशीनगर । फ्यूचर इंडिया ग्रुप के सीईओ नुरुल ऐन वारसी ने दीपावली के अवसर पर आम जनता और पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार मजबूर, मजदूर, कमजोर, वंचित, शोषितों की आवाज हैं । सीईओ वारसी ने मीडिया बन्धुओ के काम की सराहना करते हुए फ्यूचर इंडिया ग्रुप के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हमरा मकसद समाज के मध्य वर्ग से लेकर निचले वर्ग के लोगों तक अपने संस्थान के माध्यम से उनकी सेवा करनी है। अपने कारोबार रियल स्टेट में आम आदमी को जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर संकल्पित हैं। भगवान बुद्ध की महा परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में हम संस्थान के माध्यम से उचित दर में एक आवसीय कालोनी तैयार कर रहे हैं। जहाँ अपने ग्राहकों को उचित दर पर प्लाट व आवसीय सुबिधा दी जा रही है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तौर पर कसया कुशीनगर में शान कालोनी, ताज सिटी डेवलप कर कसया को एक बेहतरीन शहर बनाने में योगदान दे रहे हैं।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm