महाविद्यालय में फरवरी माह के तृतीय सप्ताह में आयोजित होगा पुरातन छात्र सम्मेलन : प्रो विभ्राट चन्द्र कौशिक
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
58 views
27 Nov 2024
महाविद्यालय में फरवरी माह के तृतीय सप्ताह में आयोजित होगा पुरातन छात्र सम्मेलन : प्रो विभ्राट चन्द्र कौशिक
कुशीनगर । बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में मंगलवार को पुरातन छात्र परिषद की बैठक हुई। परिषद के संयोजक प्रो विभ्राट चन्द्र कौशिक ने कहा कि पूर्व की भांति इस सत्र में भी पुरातन छात्र सम्मेलन भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। कौशिक ने सभी विभागाध्यक्षों से सम्मेलन को लेकर सुझाव आमंत्रित किया। विभागाध्यक्षों ने आगामी फरवरी माह के तृतीय सप्ताह में आयोजन का प्रस्ताव दिया। इस पर सहमति बनी। संयोजक ने विभागध्यक्षों से आग्रह किया कि दस दिसम्बर तक अपने अपने विभागों की पुरातन छात्र की सूची उपलब्ध कराए ताकि आयोजन की रूप रेखा तैयार की जा सके। बैठक में पुरातन छात्र के साथ साथ पूर्व आचार्यों व प्राचार्यों को भी आमंत्रित करने का सुझाव आया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि पुरातन छात्र हमारे गौरव है। हम उन्हें महाविद्यालय से जोड़कर अपने विद्यार्थियों को भी जीवन मे बेहतर करने के लिए संदेश दे सकते है। इस दौरान प्रो बीके सिंह, प्रो हरिशंकर पाण्डेय, प्रो आरबी मिश्र, प्रो जीपी मंगलम, डॉ अनुज कुमार, डॉ मनीष जायसवाल, डॉ निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ आशुतोष तिवारी, डॉ धनन्जय ओझा, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm