बरवाराजापाकड़ में डीएसटीओ व पीडब्ल्यूडी के जेई ने की विकास कार्यों की जांच
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
70 views
11 Oct 2024
बरवाराजापाकड़ में डीएसटीओ व पीडब्ल्यूडी के जेई ने की विकास कार्यों की जांच
- जांच अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता व प्रधान प्रतिनिधि में हुई नोंकझोंक
- पुलिस को सौंपी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम बरवाराजापाकड़ में विकास कार्यों की स्थलीय जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी के समक्ष शिकायतकर्ता व प्रधान प्रतिनिधि के बीच वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को संभाला। शिकायतकर्ता मौके से चला गया। जांच टीम ने जांच पूरी की। इसके पश्चात दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी श्रीविलास पटेल व हरिकेश गुप्ता ने विकास कार्यों में अनियमितता व धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। शिकायत की जांच के डीएम ने डीएसटीओ व पीडब्ल्यूडी के जेई की संयुक्त टीम गठित किया था। डीएम के आदेश व डीपीआरओ के पत्र के क्रम में डीएसटीओ श्रवण कुमार सिंह व जेई राजीव त्रिपाठी ने बुधवार को कार्य योजनाओं में खारिज वाउचर के अनुसार क्रमवार विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान पंचायत भवन परिसर में शिकायतकर्ता हरिकेश गुप्ता व प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल प्रसाद के बीच वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। नोंकझोंक के बाद शिकायतकर्ता मौके से चला गया। इसके बाद भी जांच जारी रही। जांच अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी पाए जाने पर सफाईकर्मियों को फटकार लगाते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। डीएसटीओ ने कहा कि स्थलीय सत्यापन के दौरान सभी कार्यों का होना पाया गया। एमबी के अनुसार कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। विवाद के बारे में डीएसटीओ ने कहा कि सिर्फ नोंकझोंक हुई है। हालांकि दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी।इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान सचिव जितेंद्र यादव, एडीओ एजी राजेंद्र खरवार, संजय पासवान, मंगरु चौहान, रमेश गोंड, गिरधारी पटेल, महेश पटेल, मंशी अंसारी, भुआल गोंड, दिनेश कुशवाहा, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल तारकेश चौबे व उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm