भौतिकी विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
64 views
12 Oct 2025
भौतिकी विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न
कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के भौतिकी विभाग ने स्पाई और ऑप्टिका स्टूडेंट चैप्टर आईआईटी बीएचयू के सहयोग से एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Outreach program on Optics and Photonics) का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम में ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स के क्षेत्र में वैज्ञानिक अध्ययन और इसके अनुप्रयोगों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सौरव चंद्रा ने ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स में कैरियर बनाने और रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न संगठनों की मदद और ग्रांट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शोध को बढ़ावा देने के लिए गर्ल्स के लिए छात्रवृत्ति के बारे में भी बताया। बीएससी के बाद कैरियर के अवसरों पर भी चर्चा की। दूसरे वक्ता मोहित राठौर ने प्रकाश के प्रयोगों का लाइव प्रदर्शन किया जबकि तीसरे वक्ता प्रतीक अग्रवाल ने ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स के आधारभूत सिद्धांतों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने की। अतिथियों का स्वागत तथा कार्यक्रम का संचालन करते हुए भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक चंद ने महान वैज्ञानिक सर अल्बर्ट आइंस्टीन को कोट करते हुए कहा, "शिक्षा का उद्देश्य तथ्यों को रटना नहीं अपितु मस्तिष्क को प्रशिक्षित करना है।" उन्होंने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इस तरीके के कार्यक्रम हमारे छात्र-छात्राओं के मस्तिष्क के विकास एवं उनके ज्ञान को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर इंद्रजीत मिश्र ने किया।

इस दौरान प्रोफेसर एच.एस. पांडेय, प्रोफेसर कौस्तुभ नारायण मिश्र, प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश मंगलम,प्रोफेसर अनुज कुमार, प्रोफेसर रवि पांडे जी, डॉ. सी. एस. सिंह, डॉ कृष्ण कुमार जायसवाल जी,डॉ सौरभ द्विवेदी,जी, डॉ वीरेन्द्र कुमार शाहू,डॉ सी पी सिंह , डॉ धनंजय ओझा, डॉ हिमांशु मिश्रा, पुष्पेंद्र सोनी, डॉ. अरिंदम विश्वास और महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm