शिक्षा में गुणात्मक सुधार व शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता 👉 विद्यालयों में उन्नत शैक्षणिक वातावरण हेतु करें सर्वोत्तम उपाय 👉 छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति व सूचना संकलन की निरंतर होगी समीक्षा
Alok Kumar Tiwari
10 months ago
83 views
09 Oct 2025
शिक्षा में गुणात्मक सुधार व शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता
👉 विद्यालयों में उन्नत शैक्षणिक वातावरण हेतु करें सर्वोत्तम उपाय
👉 छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति व सूचना संकलन की निरंतर होगी समीक्षा
कुशीनगर । नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रीता गुप्ता ने बुधवार को दुदही बीआरसी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करना और शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप में लागू करना है। इसके लिए सभी विद्यालयों में उन्नत शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के प्रयास किए जाएंगे।
बीईओ ने स्पष्ट किया कि छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति, शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति, छात्रों की 90 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, सूचनाओं का अद्यतन संकलन व प्रेषण तथा विकसित भारत पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करना प्राथमिक कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के सहयोग से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों की प्रगति पर निरंतर नजर रखें और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर समय पर सूचनाओं को अद्यतन करें। उनका यह संदेश शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता व जवाबदेही को सुनिश्चित करने की ओर महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षिका रुबी गुप्ता, इसरावती कुशवाहा, सरिता गुप्ता आदि ने माल्यार्पण किया और शिक्षकों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। परिचय सत्र में प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, मंत्री रामनिवास जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, जूशिसं के मंत्री योगेंद्र शर्मा, राजकुमार राय, वरिष्ठ शिक्षक विद्या सिंह, ओपी सिंह, संतोष प्रसाद, संजय यादव, सत्येंद्र गुप्ता, शिवशंकर तिवारी, अनन्त अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm