टायर में हवा भरते समय हुआ ब्लास्ट, युवक की मौत
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
56 views
26 Oct 2024
टायर में हवा भरते समय हुआ ब्लास्ट, युवक की मौत
कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदी गंज चौराहे पर ट्रैक्टर के साथ खड़ी ट्रेलर में प्रेशर से हवा भरते समय विस्फोट हुआ। जिसके विस्फोट से चक्का समेत हवा भर रहा कारीगर काफी दूर तक क्षटक गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सभी लोग हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज चौराहे पर स्थिति यू पी बड़ौदा बैंक के पास गाड़ियों के पंचर बनाने की दुकान खुली। जिसे 6 महीने पहले बिहार प्रांत के वैशाली जिले का कारीगर जहाँगीर पुत्र कुर्बान (29) पंचर बनाने की दुकान शुरू किया था। शनिवार को सुबह 9:30 बजे ट्रैक्टर वालों ट्रेलर में प्रेशर से हवा भर रहा था। कि इसी दौरान टायर में अधिक हवा होने से जोरदार विस्फोट हुआ। जिससे कारीगर टायर समेत काफी दूर क्षटक गया। उक्त घटना में उसके सर में चोट आई और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक कारीगर के गांव का उसका पड़ोसी जहांगीर की मौत सुनकर मौके पर आया और उसके पिता को फोन किया घटना की जानकारी दिया। सूचना के समय मृतक के पिता कुर्बान देवरिया जिले में थे पड़ोसी व्यक्ति ने बताया की मृतक चार भाई हैं जिसमें यह तीसरे नंबर का था सभी भाई इसी तरह अलग-अलग जगह पर रोजगार किए हुए हैं मृतक जहांगीर का एक 5 माह की बच्ची है जो इसकी पत्नी के साथ गांव में रहती यह यहां अकेले ही रहता था। घटना का सीसीटीवी सामने आने पर सभी देखने वाले हैरान रह गए। रामकोला थानाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना ने कारीगर की मौके पर मौत हो चुकी थी इसलिए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करा आगे की कार्यवाही चल रही। और परिजनों को सूचना दे दिया गया है।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm