बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

प्रो उमाशंकर त्रिपाठी का अमेरिका में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर पद पर हुआ चयन

Alok Kumar Tiwari 11 months ago 62 views 18 Oct 2025
प्रो उमाशंकर त्रिपाठी का अमेरिका में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर पद पर हुआ चयन
  कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो उमाशंकर त्रिपाठी का अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित मैट सेन एंटोनियो कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग में विभागीय सदस्य के तौर पर चयन के बाद महाविद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया तथा शुभकामनाएं दी गयी। इसके बाद राजनीति शास्त्र विभाग में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो त्रिपाठी ने कहा कि नवंबर 2024 में साक्षात्कार हुआ था। इसके बाद 12 दिसम्बर 2024 को चयन की सूचना कालेज द्वारा प्राप्त हो गयी थी परन्तु अन्य प्रक्रिया को पूर्ण करने तथा संबंधित आवश्यक कार्यवाही में समय लगा। इसके लिए आवश्यक सहमति पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र से तीन मार्च 2025 को ही मिल चुकी है। एक अक्टूबर 2025 को अमेरिका के उक्त कालेज से आधिकारिक चयन की पुष्टि व एच- 1बी वीजा अनुमोदन आदि संबंधित पत्र प्राप्त हुआ। बताया कि उनको व उनकी पत्नी प्रतिमा त्रिपाठी को अमेरिका के लिए हवाई टिकट भी कॉलेज द्वारा तीन नवंबर 2025 का बनवाया गया है। अमेरिका का यह कॉलेज स्टेट गवर्मेंट के अधीनस्थ संचालित होता है। प्रो त्रिपाठी ने बताया कि उक्त कालेज द्वारा उन्हें तीन करोड़ की वार्षिक वेतन के अतिरिक्त एक लाख प्रति माह हाउसिंग एलाउंस, आवश्यक खर्च में पांच लाख प्रति वर्ष तथा शोध प्रोजेक्ट पर कार्य के लिए दस लाख रुपये प्रतिवर्ष मिलेगा। प्रो त्रिपाठी ने यह भी बताया कि उक्त कालेज में चयन के कारण इस महाविद्यालय में एनसीसी अधिकारी के पद से त्याग पत्र बटालियन सीओ को भेज कर प्राचार्य प्रो मिश्र को सूचित कर दिया हूँ। एक अन्य प्रश्न के जवाब में प्रो त्रिपाठी ने बताया कि उनकी लड़की पारखी त्रिपाठी का विगत वर्ष 2024 में 99.5प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक कम्प्यूटर की कोर्स कर रही है। बताते चले प्रो उमाशंकर देवरिया जनपद के पिपरा मिश्र के ग्राम तेतरी हरदो के मूल निवासी है। उनके अमेरिका के उक्त कालेज में चयन होने पर क्षेत्र के लोगों व उनके शुभेच्छुओं में हर्ष व्याप्त है। प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र, प्रो ज्ञान प्रकाश मंगलम, प्रो राजेश कुमार सिंह, डॉ जितेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ राजेश जायसवाल, डॉ दीपक कुमार, डॉ रामनवल, डॉ आशुतोष तिवारी, डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, कमलेश प्रसाद,बृजकिशोर दूबे बड़कू, अमित तिवारी, आलोक तिवारी आदि ने शुभकामनाएं दी।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement