अनियंत्रित स्कार्पियो ने तीन युवकों को रौंदा, दो की मौके पर जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
89 views
18 Oct 2024
अनियंत्रित स्कार्पियो ने तीन युवकों को रौंदा, दो की मौके पर जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा
कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर स्थित पकवाईनार चौराहे के पास एनएच 28 पर यश होटल के पास गुरुवार की सुबह टहल रहे तीन दोस्तों को कसया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। जिससे मौके पर दो युवकों की मौत व गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने गोरखपुर ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुँची कुशीनगर चौकी पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए आवश्यक कार्यवाही कर भेज दिया। बताते चले कि ये तीनों लड़के प्रतिदिन की भांति टहल कर सुबह करीब पांच बजे वापस आ रहे थे तभी अचानक बिहार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एनएच 28 की सर्विस लेन की डिवाडर पर बैठे तीन युवकों को रौंदते हुए निकल गयी। इस दौरान मौके पर ही दो युवकों पकवाइनार डुमरी नगरपालिका परिषद कुशीनगर वार्ड नं छः बाबा साहेब आप्टे नगर निवासी अमन कुमार 19वर्ष व पिपरी निवास अंशू गुप्ता 18 वर्ष की मृत्यु हो गयी। जबकि पकवाइनार डुमरी साहिल कुमार 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। साहिल को अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। कुछ ही घंटे बाद ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे कुशीनगर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ल ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और युवकों के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु आवश्यक कार्यवाही कर भेजवा दिया। सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। एक साथ तीन तीन युवकों की मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया। परिजनों की करुण चीख पुकार से वहाँ मौजूद लोगों का हृदय रो रहा था।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm