पीड़ित परिवार से मिले विधायक पी.एन पाठक👉दोषियों पर होगी ऐसी कार्रवाई जो बनेगी नजीर : पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर
Alok Kumar Tiwari
7 months ago
46 views
04 Jan 2026
कुशीनगर । शनिवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नैकाछपरा टोला अम्मरपुर निवासी मृतक निशांत उर्फ शक्तिमान सिंह के घर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि हर कदम परिवार के साथ खड़े है। विधायक में इस नृशंस हत्याकांड घटना की कड़ी निंदा की। पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिन्होंने यह घटना की है उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और हरसंभव सहयोग करना उनकी प्राथमिकता है। दिलाया साथ ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष से वार्ता कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेश सिंह,एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल, थानाध्यक्ष कसया अभिनव मिश्रा, विकास पांडेय, मोनू पांडे, आदित्य मिश्र,विनोद गुप्ता, प्रदीप दुबे, रूपेश तिवारी, अंकुर दुबे, विनय, राजेश राव समेत सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm