बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

नाला निर्माण में मानक की उड़ाई जा रही है धज्जियां 🔴 नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-24 सुभाष नगर में गोला बाजार चौक से काशीराम आवास तक हो रहा नाला निर्माण का कार्य। 🔴 ठेकेदार द्वारा 24 लाख, 10 हजार रूपये की लागत से 225 मीटर का निर्माण...

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 28 views 02 Dec 2024
नाला निर्माण में मानक की उड़ाई जा रही है धज्जियां  🔴 नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-24 सुभाष नगर में गोला बाजार चौक से काशीराम आवास तक हो रहा नाला निर्माण का कार्य।  🔴 ठेकेदार द्वारा 24 लाख, 10 हजार रूपये की लागत से 225 मीटर का निर्माण...
नाला निर्माण में मानक की उड़ाई जा रही है धज्जियां 🔴 नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-24 सुभाष नगर में गोला बाजार चौक से काशीराम आवास तक हो रहा नाला निर्माण का कार्य। 🔴 ठेकेदार द्वारा 24 लाख, 10 हजार रूपये की लागत से 225 मीटर का निर्माण कार्य। कुशीनगर। जिले के नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड सुभाष नगर में हो रहे नाला निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है। घटिया सामग्री का प्रयोग कर जहां सरकारी धन का बंदरबाट किया जा रहा है। वही शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से आंख मुदे बैठ है। नगर में चर्च-ए- सरेआम है कि नगर पालिका के निर्माण कार्य में एक जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप व मोटी कमीशन के चक्कर मे मानक व गुणवत्ता की धज्जियाँ उडाई जा रही है। नतीजतन सेम ईट, घटिया सीमेंट, रेत वाला बालू, मिक्स गिट्टी और गुणवत्ताविहीन सरिया का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है। काबिलेगौर हो कि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-24 सुभाष नगर में 24 लाख, 10 हजार रूपये की लागत से 225 मीटर, पुरानी फाजिलनगर रोड गोलाबाजार चौक से काशीराम आवास तक नाला निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण में ठेकेदार योगेन्द्र जयसवाल द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दर किनार घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है जो भ्रष्टाचार की कहानी बंया कर रही है। लाखों रुपये के नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। सेम और चटका ईंट लगाई जा रही है। वहीं नालों की तली में लिंटर की जगह घटिया ईंट व गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा नाला निर्माण मे गुणवत्ताविहीन व घटिया सीमेंट का उपयोग भी किया गया है। 🔴 नाला निर्माण पर नगरवासी बोले:- नाला निर्माण को लेकर चन्दन मद्धेशिया, अशोक शर्मा, किशोर, जगलाल, हरिकिशोर, गोविन्द आदि नगरवासियों का कहना है कि नाला निर्माण में पूरी तरह मानक व गाइडलाइन की धज्जियाँ उडाई जा रही है। सेम ईट, रेत वाला बालू व मिक्स गिट्टी व गुणवत्ताविहीन सरिया का इस्तेमाल कर आनन-फानन में नाला निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा रहा है, ताकि ठेकेदार और जिम्मेदारो के मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार की पोल न खुल जाये। इसको लेकर कर शुक्रवार को नगरवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्य को रोककर ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग किया, लेकिन ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचा। आक्रोश बढ़ता देख वार्ड के सभासद राजेश मद्धेशिया पहुंच लोगो को समझा-बुझकर शांत कराए। वही मोबाइल पर ठेकेदार को मानक अनुरूप कार्य कराने की हिदायत दी। नगर वासियों ने उच्च अधिकारियों से नाला निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। 🔴 अधिशासी अधिकारी बोली:- इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला का कहना है कि पूर्व में भी इस तरह की बात सामने आई थी, जिसकी मौके पर जा कर जांच कर ठेकेदार को चेतावनी दी गई थी, पुनः नगरवासियों द्वारा मानक पर सवाल खड़ा किया गया है, कार्यालय में ठेकेदार को बुलाकर निर्माण में गुणवत्ता को लेकर कड़ी चेतावनी दी गई, सुधार नहीं हुआ तो बजट में कटौती करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 5 / 77
Advertisement