बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

भारतीय जूनियर बाक्सिंग टीम के कोच बने बरवाराजापाकड़ के सिकंदर

Alok Kumar Tiwari 2 years ago 19 views 19 Nov 2023
भारतीय जूनियर बाक्सिंग टीम के कोच बने बरवाराजापाकड़ के सिकंदर
  (आलोक कुमार तिवारी) कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के बरवाराजापाकड़ निवासी व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर उत्तराखंड में बतौर बाक्सिंग कोच तैनात सिकंदर पटेल को भारतीय जूनियर टीम का बाक्सिंग कोच बनाया गया है। उनके प्रशिक्षण में 23 खिलाड़ियों वाली टीम आगामी 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक अर्मेनिया देश के येरेवान शहर में आयोजित आईबीए वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। भारतीय दल में कुल 23 खिलाड़ी, एक हेड कोच, तीन कोच जिसमें सिकंदर पटेल शामिल हैं, एक फिजियोथेरेपिस्ट व एक डाक्टर शामिल हैं। सिकंदर पटेल ने बताया कि उन्होने गत पांच अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक एनआईएस पटियाला में आयोजित कैंप में 13 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया था। जिन्होने गत 21 अक्टूबर से पांच नवंबर 2023 को कजाखिस्तान देश के अस्थाना में आयोजित जूनियर एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया था। इन खिलाड़ियों सहित 10 अन्य बाक्सर वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए चयनित किए गए हैं जिन्हे प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता आठ वर्षों के बाद आयोजित की जा रही है। सिकंदर की उपलब्धि पर हरिहर पटेल, मंजू पटेल, बैजनाथ सिंह, ज्ञांती देवी, मनोज सिंह, मु. इलियास अंसारी, कमलेश्वर सिंह पटेल, ओमप्रकाश जायसवाल, रमेश गोड़, रामू गोंड आदि ने हर्ष जताया है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement