भारतीय जूनियर बाक्सिंग टीम के कोच बने बरवाराजापाकड़ के सिकंदर
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
21 views
19 Nov 2023
(आलोक कुमार तिवारी)
कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के बरवाराजापाकड़ निवासी व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर उत्तराखंड में बतौर बाक्सिंग कोच तैनात सिकंदर पटेल को भारतीय जूनियर टीम का बाक्सिंग कोच बनाया गया है। उनके प्रशिक्षण में 23 खिलाड़ियों वाली टीम आगामी 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक अर्मेनिया देश के येरेवान शहर में आयोजित आईबीए वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
भारतीय दल में कुल 23 खिलाड़ी, एक हेड कोच, तीन कोच जिसमें सिकंदर पटेल शामिल हैं, एक फिजियोथेरेपिस्ट व एक डाक्टर शामिल हैं। सिकंदर पटेल ने बताया कि उन्होने गत पांच अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक एनआईएस पटियाला में आयोजित कैंप में 13 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया था। जिन्होने गत 21 अक्टूबर से पांच नवंबर 2023 को कजाखिस्तान देश के अस्थाना में आयोजित जूनियर एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया था। इन खिलाड़ियों सहित 10 अन्य बाक्सर वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए चयनित किए गए हैं जिन्हे प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता आठ वर्षों के बाद आयोजित की जा रही है। सिकंदर की उपलब्धि पर हरिहर पटेल, मंजू पटेल, बैजनाथ सिंह, ज्ञांती देवी, मनोज सिंह, मु. इलियास अंसारी, कमलेश्वर सिंह पटेल, ओमप्रकाश जायसवाल, रमेश गोड़, रामू गोंड आदि ने हर्ष जताया है।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm