सेमरा हर्दोपट्टी में राम बारात का आयोजन आज
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
99 views
17 Dec 2023
कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी के बेलही कुटी पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय रामसीता विवाह महोत्सव शनिवार की सायं शुरु हुआ।
इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजक महंत श्यामदास उर्फ बालकदास ने बताया कि शनिवार की सायं रामकथा व मटकोर के आयोजन के साथ रविवार को दिन में उक्त कुटी से झांकी सहित निकाली जाने वाली राम बारात में शामिल श्रद्धालु विभिन्न गावों का भ्रमण करते हुए उक्त गांव के पंचायत भवन के समीप हनुमत कथा कुंज राधेश्याम मंदिर परिसर में पहुंचेगे जहां सायं सीताराम विवाह संपन्न होगा।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm