तैयारियां पूरी, तृतीय जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आज
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
77 views
23 Nov 2023
कुशीनगर । कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के हनुमान सरोवर में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से प्रतियोगिता आरंभ होगी। 10 बजे तक प्रतिभागी अपनी सहभागिता के लिए फार्म जमा कर सकते हैं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय व तीन सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बताया कि सायं सात बजे से सरोवर तट पर स्थित राम जानकी शिवमंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बरसाने की होली का आयोजन होगा। जबकि सेवरही के शिवाघाट में सायं पांच बजे से सात बजे तक शिवाघाट में नदी पूजन, आरती व भजन संध्या भी आयोजित होगी। दिनेश तिवारी भोजपुरिया, शैलेंद्र तिवारी, राजकुमार गिरी, अमित राय, संजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm