पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर संग्रहालय में लगा छायाचित्र प्रदर्शनी
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
126 views
28 Sep 2024
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर संग्रहालय में लगा छायाचित्र प्रदर्शनी
कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उदघाटन नायाब तहसीलदार शैलेश कुमार सिंह ने किया। कहा कि वह एक राजनेता के साथ लेखक संपादक व विचारक थे। वह एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। प्रदर्शनी में दीनदयाल के प्रारंभिक जीवन से अंतिम तक के व्यक्तित्व व कृतित्व को छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। इसमें सामाजिक कार्य , एकात्म मानववाद, शिक्षा, स्वास्थ्य , कृषि और उद्योग आदि के क्षेत्र में किये गए योगदान प्रमुख रहे। स्वागत व आभार प्रकट करते हुए तेज प्रताप शुक्ल ने बताया कि प्रदर्शनी 30 सितम्बर तक जारी रहेगी। तरुण शुक्ल ने संचालन किया। इस दौरान सभासद पीएन सिंह, धीरेन्द्र मिश्र, मिर्जा नसरुद्दीन वेग आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm