नवनियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया 👉 शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखना है : अखिलेश सिंह
Alok Kumar Tiwari
10 months ago
54 views
06 Oct 2025
नवनियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया
👉 शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखना है : अखिलेश सिंह
कुशीनगर । हाटा विकासखंड के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अखिलेश कुमार सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने संकुल के नोडल शिक्षक एवं एआरपी की एक बैठक में कहा कि शासन की ओर से लागू विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कुशलतापूर्वक किया जाए। नवनियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाए। विकासखंड में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से हाटा बिकास खण्ड को जिले का प्रेरक ब्लॉक बनाने का प्रयास करूंगा। कम्प्यूटर आपरेटर राजन तिवारी नवरंग सिंह राम दिनेश सिंह देवानंद दुबे राजीव नयन द्विवेदी बिपिन सिंह धीरज मिश्रा रितेश सिंह प्रबीर राव मुरली मनोहर सुमित राय सुरेन्द्र सिंह आदि अध्यापक उपस्थित थे। उनके कार्यभार ग्रहण के मौके पर ही स्थानांतरित खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह को कम्प्यूटर आपरेटर राजन तिवारी ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm