बेनेट क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया शपथ 👉पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने दिलाई शपथ
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
92 views
13 Oct 2025
बेनेट क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया शपथ
👉पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने दिलाई शपथ
कुशीनगर । दी बेनेट क्लब कसया कुशीनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बेनेट क्लब के परिसर में सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में बार कौन्सिल सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय, पूर्व जिला जज बिहार उपेंद्र भूषण मिश्र, पूर्व जिला जज बिहार संतोष कुमार श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश बार कौन्सिल प्रत्याशी सदस्य धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी रहें।शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए संगठित ताकत का होना आवश्यक है।उन्होंने आगे कहा कि क्लब हित में सदैव मैं तत्पर रहूँगा, जहाँ भी हमारी आवश्यकता होंगी मैं निःसंकोच अधिवक्ताओ के लिए खड़ा रहूँगा। नव निर्वाचित अध्यक्ष बद्री नारायण दूबे ने कहा कि क्लब हित हमारे लिए सर्वोपरि है। हमारे रहते क्लब पर कोई आंच नही आने देंगे। क्लब के उत्थान व विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। समारोह को बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव,रविन्द्र मणी ,चंदेश्वर गोविन्द राव,पूर्व बार संघ अध्यक्ष ओंकार नाथ पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी राजीव त्रिपाठी आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर देवेंद्र राय, चंद्र भूषण सिंह, रमेश वर्मा राधा कृष्ण शर्मा, सोहराब अली, चंद्रशेखर शुक्ला, राजू यादव आदि सहित सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
नव निर्वाचित नयी कार्यकारणी में इन्होने ली शपथ
अध्यक्ष बद्रीनरायण दुबे,उपाध्यक्ष अनूप त्रिपाठी, मंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी, संयुक्त मंत्री गिरिजेश श्रीवास्तव, सदस्य चंदेश्वर गोविन्द राव, मकसूद अहमद हाशमी, राजीव राव ने शपथ लिया।

जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm