किसान सभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा 👉 फसलों के लिए फार्मूला सी 2+50 प्रतिशत पर एमएसपी कानून बनाने की मांग
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
127 views
27 Nov 2024
किसान सभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
फसलों के लिए फार्मूला सी 2+50 प्रतिशत पर एमएसपी कानून बनाने की मांग
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला इकाई के पदाधिकारी जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धुस पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कुशीनगर की अनुपस्थिति में उपजिलाधिकारी को सौंपकर फसलों के लिए फार्मूला सी 2+50 प्रतिशत पर एमएसपी कानून बनाने की मांग की। मंगलवार को किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड मोहन गोंड़ व माकपा जिला सचिव कामरेड अयोध्या लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। कामरेड श्रीवास्तव ने कहा कि एनडीए की तीसरी सरकार की नीतियों से किसानों व मेहनत कश लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। अपने दिए 11 सूत्रीय ज्ञापन में सभा ने मांग किया कि अनाज का लाभकारी मूल्य दिलाया जाय। किसानों का कर्ज माफ करने, तीनों कृषि कानून वापसी के समझौते को लागू करने, नीलगाय व आवारा पशुओं से बचाव व बर्बाद फसलों का मुआवजा देने, फसल अवशेष नष्ट करने का निःशुल्क वकारगर उपाय करने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व गन्ना मूल्य 500 रुपये करने, खाद, बिज की कालाबाजारी रोकने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, नहरों की सफाई व हेड से टेल तक पानी देने, सरकारी संपत्ति का निजीकरण रोकने, साम्प्रदायिक शक्तियों पर रोक लगाने की मांग की गयी। इस अवसर पर शमसुद्दीन अंसारी, इन्द्रीश, कैलाश गिरी, राम प्रसाद गोंड़, सुभाष गोंड़, भुआली, कमालुद्दीन, सुरेश सिंह पटेल मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm