कारगिल विजय दिवस पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
66 views
27 Jul 2025
कारगिल विजय दिवस पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान
कुशीनगर। कारगिल विजय दिवस की पावन स्मृति में शनिवार की शाम रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा कुशीनगर स्थित कुशीनगर ब्लड बैंक परिसर में भूतपूर्व सैनिकों का गरिमापूर्ण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश सेवा में अपने साहस और समर्पण का परिचय दे चुके वीर पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर क्लब ने राष्ट्रप्रेम की मिसाल पेश की। सम्मानित होने वालों में सूबेदार हरेंद्र राय, हवलदार राजेश राव, हवलदार यशवंत राव, हवलदार विनोद कुमार सिंह एवं हवलदार सतेंद्र राय शामिल रहे। सभी पूर्व सैनिकों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य सेवाकाल के अनुभवों को सबके साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विषम परिस्थितियों में भी वे देश सेवा के लिए समर्पित रहे और कैसे कारगिल युद्ध ने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया। इस अवसर पर सूबेदार हरेंद्र राय ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। कारगिल विजय दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारे वीर जवानों ने कैसे अदम्य साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा की। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के सह संरक्षक रोटेरियन वाहिद अली ने किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर शहीदों और वीर जवानों के प्रति श्रद्धा प्रकट करना हमारा कर्तव्य है। यह आयोजन समाज में सेना के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल करता है। रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब समाजसेवा के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है। वीर सैनिकों को सम्मानित कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह आयोजन युवा पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश देता है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार ज्ञापन सचिव विजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, सार्जेंट एट आर्म्स हेमंत गर्ग, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, पर्यावरण संयोजक अरुण वर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, आनंद जायसवाल, विजय सिंह, सत्येंद्र राय, वैभव राव, दीपेश सिंह एवं आदिल खान उपस्थित रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm