बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

श्री विष्णु महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, यज्ञशाला में गूंजे वैदिक मंत्र ‎👉 मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, कर्मकुट्टी व देव प्रतिमाओं का जलाधिवास संपन्न ‎👉 आचार्यों व पुरोहितों ने शास्त्रोक्त विधि से कराया प्रथम दिवस का अनुष्ठान

Alok Kumar Tiwari 6 months ago 76 views 10 Feb 2026
श्री विष्णु महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, यज्ञशाला में गूंजे वैदिक मंत्र ‎👉 मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, कर्मकुट्टी व देव प्रतिमाओं का जलाधिवास संपन्न ‎👉 आचार्यों व पुरोहितों ने शास्त्रोक्त विधि से कराया प्रथम दिवस का अनुष्ठान
कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर व श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए आयोजित सप्तदिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा व विधि-विधान के साथ हुआ। नवनिर्मित यज्ञशाला में मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, कर्मकुट्टी व देव प्रतिमाओं के जलाधिवास की शास्त्रोक्त क्रियाएं संपन्न कराई गईं। वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। ‎यज्ञाचार्य पं. रामजस मिश्र व उपाचार्य पं. पुरुषोत्तम पांडेय के निर्देशन में यज्ञ पुरोहित आशीष त्रिपाठी, सुरेश पांडेय, निरंजन शुक्ल, शिवराज अवस्थी व शुभम पांडेय ने विधिपूर्वक अनुष्ठान कराए। आचार्यों ने यज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि यज्ञ, साधना व सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव व आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। मंत्रोच्चार व अग्नि स्थापना के साथ प्रथम दिवस की धार्मिक क्रियाएं पूर्ण की गईं। प्राण प्रतिष्ठाकर्ता महंत बालकदास की उपस्थिति में अनुष्ठानों को पूर्णता दी गई। कथावाचक आचार्य अमरनाथ पांडेय ने धर्म, भक्ति व मर्यादा के संदेश को रेखांकित करते हुए आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। समारोह में अतिथि हिमांशु शेखर पांडेय, अखिलेश्वर पांडेय व संदीप पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। यजमानगण शिवशंकर गुप्ता, हरिशंकर कुशवाहा, देवकी यादव, प्रेमचंद यादव, जोखू यादव व रामनाथ यादव सपत्नीक उपस्थित रहे व अनुष्ठानों में सक्रिय सहभाग निभाया। इस अवसर पर हरिदास महाराज, मृत्युंजय सिंह मोनू, प्रधान प्रतिनिधि सिकदंर शर्मा, राजू यादव, ईश्वरचंद गुप्त, सत्यनारायण यादव, चुन्नू मिश्र, मुकेश यादव, भोलू यादव व डब्लू मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संचालन अंशुमान मिश्र ने किया।श्रद्धालुओं ने मंगलकामना की। आयोजन के प्रथम दिन ही क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास व भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 6 / 77
Advertisement