रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के एडिशनल सेक्रेटरी ने किया महापरिनिर्वाण बुद्ध मन्दिर का दर्शन, चढ़ाया चीवर
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
89 views
15 Oct 2025
रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के एडिशनल सेक्रेटरी ने किया महापरिनिर्वाण बुद्ध मन्दिर का दर्शन, चढ़ाया चीवर
कुशीनगर । रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के एडिशनल सेक्रेटरी अमित वरदान ने सोमवार की शाम अन्तरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर का भ्रमण किया। वह पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के विजिट पर आए थे। वरदान ने सर्वप्रथम महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे जहां भंते यशपाल ने बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़वाया। उन्होंने माथाकुंवर बुद्ध मंदिर, रामाभार स्तूप का भी अवलोकन कर पूजन-वंदन किया। शाम के समय समयाभाव के कारण वह अन्य दर्शनीय स्थलों का अवलोकन नहीं कर सके। कुशीनगर पहुंचने पर संरक्षण सहायक अंकित यादव व गुलशन चौरसिया ने वरदान का स्वागत किया। भारत सरकार द्वारा अधिकृत गाइड डा. अभय राय ने भगवान बुद्ध व उनका कुशीनगर से सम्बंध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एनई रेलवे के अमरेश्वर निधान त्रिपाठी, रेलवे स्टेशन मास्टर पडरौना राजू राय, कप्तानगंज रेलवे सुरक्षा बल , रेलवे थाना इंस्पेक्टर, रेलवे सुरक्षा बल के जवान आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm