लाडली अलंकृति के जन्मोत्सव पर बच्चों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
85 views
19 Oct 2024
लाडली अलंकृति के जन्मोत्सव पर बच्चों को भेंट हुई शिक्षण सामग्री
नयी दिशा द्वारा प्राथमिक विद्यालय सेमरी में हुआ आयोजन
कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय सेमरी में शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। यह कार्यक्रम बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सौरभ द्विवेदी व प्राथमिक विद्यालय सेमरी की शिक्षिका पुनीता पाण्डेय के द्वारा अपनी पुत्री अलंकृति के जन्मोत्सव के अवसर पर अयोजित हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के निमित्त पौधरोपण भी हुआ। बच्चों को संबोधित करते प्रो गौरव तिवारी ने मन लगाकर पढ़ने और शिक्षण सामग्री से लाभ लेने को कहा। शिक्षक नेता राजेश शुक्ल ने बच्चों से कहा कि शिक्षा आपको मजबूत बनाएगी। हालात चाहे जैसे हो अपने को सक्षम बनाने के लिए पढ़ें। कार्यक्रम का संचालन नयी दिशा सचिव डॉ हरिओम मिश्र ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापिका अंजना पाण्डेय व आभार शिक्षिका नंदजा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ निगम मौर्य, डॉ शम्भू दयाल कुशवाहा, एडवोकेट विवेक दूबे, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, युवराज द्विवेदी, राजपति, संगीता आदि उपस्थित रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm