बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

जिलाधिकारी ने किया पर्यटन विभाग की संचालित/ स्वीकृत परियोजनाओं के प्रगति की स्थलीय समीक्षा

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 86 views 30 Oct 2024
जिलाधिकारी ने किया पर्यटन विभाग की संचालित/ स्वीकृत परियोजनाओं के प्रगति की स्थलीय समीक्षा
जिलाधिकारी ने किया पर्यटन विभाग की संचालित/ स्वीकृत परियोजनाओं के प्रगति की स्थलीय समीक्षा
कुशीनगर । जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा जनपद कुशीनगर में पर्यटन विभाग की संचालित / स्वीकृत परियोजनाओं के प्रगति की स्थलीय समीक्षा की गई तत्पश्चात पथिक निवास आवश्यक बैठक भी की गई।
 जिलाधिकारी द्वारा फूड प्लाजा, टूरिस्ट फैसिटिलेशन सेंटर, बुद्ध थीम पार्क, रामभार स्तूप के निकट लाइट एंड साउंड शो, बुद्धा घाट , हिरण्यवती नदी के किनारे बने पाथवे के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजनान्तर्गत जनपद कुशीनगर में प्रस्तावित सिधुआ मंदिर स्थल, वि०सं० कुशीनगर सदर में पर्यटन विभाग की 50 एकड़ भूमि पर बाउन्ड्रीवॉल कार्य,  नेबुआ नौरंगिया में स्थित प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर स्थल,  रामकोला में स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर स्थल, कुशीनगर के ग्राम सभा नरकहवा स्थित प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर स्थल,  वि०स० कुशीनगर सदर के ग्राम सभा मंझारिया के सतगुब्‌वी मंदिर एवं रामलीला स्थल, वि०स० तमकुहीराज के ग्राम सभा पचरवा व मुन्नी प‌ट्टी में भगवान शंकर जी मंदिर स्थल, वि०स० हाटा के ब्लाक सुकरौली में स्थित प्रसिद्ध काली माता का कुटी स्थल के सम्बन्ध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात जनपद कुशीनगर में राज्य योजनान्तर्गत स्वीकृत / क्रियान्वित परियोजनाओं के अंतर्गत हिरण्यावती नदी पर रिवर डेवलपमेंट कार्य हेतु भूमि की उपलब्धता, जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग/राज्य मार्ग बुद्धा मार्ग पर पर्यटन अवस्थापना , पर्यटन विभाग को हस्तांतरित की जाने वाली 50 एकड़ की भूमि के चिन्हांकन, प्रो-पुअर परियोजना के अन्तर्गत स्वीकृत / पूर्ण योजनान्तर्गत कराये गये कार्यों के प्रगति की जानकारी ली गई।  निर्माणधीन बुद्ध थीम पार्क के निकट बुद्ध संग्रहालय को भी आवश्यतानुसार रेनोवेट करने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कसया पारितोष मिश्रा, ईओ कसया, सहायक पर्यटन अधिकारी डॉ प्राण रंजन, उप निदेशक पर्यटन  रविंद्र कुमार, पीएम, यूपीपीसीएल, लेखपाल एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 16 / 77
Advertisement