भाजपा नेता के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भाजपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
110 views
19 Oct 2024
भाजपा नेता के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भाजपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर । रामकोला विकास खंड के ग्राम सभा टेकुआटार में हुए अनियमितता के आरोप को लेकर जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा गठित टीम बीते गुरुवार को ग्राम सभा में पहुची थी कि जांच के दौरान भाजपा नेता व उनके भाई पर वर्तमान प्रधान राधेश्याम यादव व उनके समर्थक अचानक गोल बंद होकर हमला कर दिए। उनके साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भाजपाइयों ने जिलाधिकारी कुशीनगर को ज्ञापन दे कर कार्यवाही की मांग की है। शुक्रवार को टेकुआटार भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कुशीनगर को भाजपा नेता व इनके भाई के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर ज्ञापन दिया।
कहा कि बीते गुरुवार को रामकोला विकास खंड के टेकुआटार ग्राम सभा में जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज द्वारा गठित टीम, सेवा योजना अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम जांच कर रही थी कि उसी उपरांत वर्तमान प्रधान राधेश्याम यादव व उनके समर्थक उग्र होकर जांच को प्रभावित कर तथा भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया व खबर कवरेज करने गए उनके भाई पत्रकार गोपीनाथ पर हमला कर दिए। जिन्हें चोटें भी आई है। भाजपा नेता ने तुरंत घटना की जानकारी रामकोला एसओ आनंद गुप्ता को फोन के माध्यम से दिया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने घटना का जायजा लिया। इस प्रकरण में अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm