विश्व हीमोफीलिया दिवस पर कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
219 views
18 Apr 2025
विश्व हीमोफीलिया दिवस पर कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कुशीनगर । विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हीमोफीलिया जैसी दुर्लभ रक्त विकार के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। ब्लड बैंक के संचालक राजीव तिवारी ने बताया कि हर वर्ष 17 अप्रैल को यह दिवस विश्व हीमोफीलिया महासंघ (WFH) के संस्थापक फ्रैंक श्नेबेल के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हीमोफीलिया और अन्य रक्तस्राव विकारों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है, जिससे समय पर निदान और प्रभावी इलाज संभव हो सके। इस मौके पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि हीमोफीलिया एक गंभीर वंशानुगत रक्त विकार है, जिसमें रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे मामूली चोट पर भी अत्यधिक रक्तस्राव हो सकता है। यह रोग सही जानकारी और समय पर इलाज से नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान कई स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने भी रक्तदान कर इस पुनीत अवसर को सार्थक बनाया।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm