बच्चों को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए निभाएं अपनी जिम्मेदारी: भन्ते विमल कीर्ति
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
23 views
03 Oct 2024
बौद्ध भिक्षुओं ने बच्चों को भेंट की पाठ्य सामग्री
बच्चों को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए निभाएं अपनी जिम्मेदारी: भन्ते विमल कीर्ति
कुशीनगर । गांधी जयंती के अवसर पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 20 शहीद भगत सिंह नगर (खेदनी) स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय में बौद्ध भिक्षुओं ने बच्चों में पाठ्य सामग्री का वितरण किया।
बुधवार को भिक्षु बुद्ध मित्र सांस्कृतिक केंद्र के सचिव लामा कर्मा कुंगा शेनफेन और भिक्षु धर्म रक्षित बुद्ध बिहार के प्रमुख भन्ते विमल कीर्ति प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेदनी पहुंचे जहां 30, 30 बच्चों को कॉपी, पेंसल, कटर, रबर, चॉकलेट, बिस्किट उपहार स्वरूप भेंट किये। भन्ते द्वय ने कहा कि बच्चे भविष्य के नागरिक हैं इनका पालन, पोषण और शिक्षा पूरी जिम्मेदारी और नैतिकता के साथ किया जाना चाहिए। तभी बच्चे संस्कारवान, कर्तव्य निष्ट बनेगें और बड़ों को सम्मान देते हुए राष्ट्र व समाज में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm