विद्युत पोल पर वाई -फाई तार से बिजली बाधित होने का लगाया आरोप
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
31 views
05 Oct 2024
विद्युत पोल पर वाई -फाई तार से बिजली बाधित होने का लगाया आरोप
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी कसया- पडरौना मार्ग पर एक निजी होटल के सामने पश्चिम दिशा लगे बिजली पोल पर वाई फाई का तार लगाने से बिजली बाधित होने का आरोप वार्ड न. 12 वीर अब्दुल हमीद नगर कसया निवासी राजेंद्र द्विवेदी ने लगाया हैं, उन्होंने कहा हैं कि लगे बिजली के पोल पर 11 हजार व 33 हजार की हाई पावर बिजली सप्लाई के साथ साथ सर्विस लाइन की भी सप्लाई चल रहा है, जिसपर प्राइवेट वाई फाई मोबाइल कर्मचारी पोल पर चढ़ कर बनाते रहते हैं, जिससे सर्विस लाइन बाधित आयें दिन खराब होते हैl इस संबंध में बिजली विभाग में शिकात भी किया गया, तो बिजली विभाग ने कहा कि बार बार मोबाईल नेटवर्क वालों को नोटिस दिया जाता है कि, लेकिन उनके द्वारा नहीं हटाया जा रहा है l बिजली के पोल पर बिना बिजली विभाग के परमिशन के पोल पर कोई कुछ लगा नहीं सकता हैl बिना शट डाउन लिए खतरा हों सकता है l श्री द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी कुशीनगर को भी पत्रक देकर कार्यवाही की मांग की थी, जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को समस्या समाधान के लिए आदेशित व निर्देशित किया गया था, लेकिन अभी भी वहीं रवैया बना हुआ है l
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm