बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

शिक्षण की असीम संभावनाओं को खोलता है इग्नू : प्रो गौरव 

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 110 views 18 Apr 2025
शिक्षण की असीम संभावनाओं को खोलता है इग्नू : प्रो गौरव 
शिक्षण की असीम संभावनाओं को खोलता है इग्नू : प्रो गौरव
कुशीनगर । (इग्नू) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा प्राप्ति के लिए एक उत्तम विकल्प है यह शिक्षार्थियों के लिए शिक्षण की असीम संभावनाओं को खोलता है। भारत में दूरस्थ शिक्षा के रूप में इसका स्थान अद्वितीय है। इसकी पाठ्य सामग्रियां उत्कृष्ट होती हैं। उक्त बातें बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित 27128 इग्नू अध्ययन केंद्र में परिचय समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र अपने विद्यार्थियों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। समारोह को संबोधित करते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो गौरव तिवारी ने कहा कि इग्नू प्रत्येक शिक्षा प्राप्त करने वालों के द्वार तक शिक्षा को पहुंचाने के भाव से लचीलापन लेकर चलने वाला विश्वविद्यालय है। लोगों का विश्वविद्यालय के ध्येय वाक्य के साथ यह 1985 से कार्य कर रहा है।  इसकी अध्ययन सामग्री प्रतियोगी परीक्षाओं को देने वाले विद्यार्थियों में आरंभ से ही लोकप्रिय रही हैं। अपने स्नातक, स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के साथ साथ अनेक प्रमाणपत्र कार्यक्रमों और डिप्लोमा के कार्यक्रम इसके अंतर्गत चलाए जा रहे हैं। इसके प्रवेश की प्रक्रिया जनवरी और जुलाई के सत्रों में वर्ष में दो बार होती है। परीक्षाएं जून और दिसंबर के महीनों में होती हैं। समारोह को डॉ निगम मौर्य, डॉ बीना कुमारी, डॉ पारसनाथ, डॉ यज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। समारोह में डॉ पंकज दुबे, राजकिशोर, संजय , आरती सिंह, काजल सिंह आदि सहित विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement