अभाविप ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद और पाकिस्तान का फूंका पुतला
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
75 views
24 Apr 2025
अभाविप ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद और पाकिस्तान का फूंका पुतला
कुशीनगर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशीनगर के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध स्नातकोतर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला दहन किया एवं हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया I अभाविप विभाग संयोजक अजय कुशवाहा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरता पूर्ण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है निर्दोष हिन्दू पर्यटकों पर किया गया यह हमला मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध हैI ऐसा कृत्य करने वाले सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए I इस दुख की घड़ी में अभाविप उन सभी परिवारों प्रति संवेदना प्रकट करती है एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शान्ति मिले I जिला संयोजक राजन मद्धेशिया ने कहा कि आतंकवादी संगठन और पाकिस्तान चाहते हैं कि भारतीय जम्मू कश्मीर में कमजोर हों और इसीलिए उन लोगों ने अब वहां जाने वाले सैलानियों को मार रहे हैं ताकि वहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाए I अब समय आ गया है कि इन आतंकवादियों के खिलाफ कठोर से कठोर कदम उठाएं जाएं I इस दौरान प्रांत कार्यसमिति सदस्य आदित्य पांडेय, कॉलेज इकाई अध्यक्ष नीतीश सिंह, आर्या त्रिपाठी, ध्रुवी राय, अनुप्रिया विश्वकर्मा,सन्नी गौड़ आदि मौजूद रहे I
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm