कुशीनगर में खुला इम्पीरियल होंडा शो रूम व वर्क शॉप 👉इम्पीरियल शाइन होंडा शोरूम व वर्कशॉप बेहतर सेवा सुविधा के लिए प्रतिबद्ध 👉होंडा की CB125 बाइक युवाओं को करेगा आकर्षित
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
41 views
28 Aug 2025
कुशीनगर में खुला इम्पीरियल होंडा शो रूम व वर्क शॉप
👉इम्पीरियल शाइन होंडा शोरूम व वर्कशॉप बेहतर सेवा सुविधा के लिए प्रतिबद्ध
👉होंडा की CB125 बाइक युवाओं को करेगा आकर्षित
कुशीनगर । इम्पीरियल शाइन होंडा शोरूम व वर्कशॉप का उदघाटन बुधवार को कुशीनगर में वैदिक विधि विधान पूजन के बाद बतौर मुख्य अतिथि जोनल मैनेजर चन्दन कुमार व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर शोरूम व वर्कशॉप का उदघाटन किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि कुमार ने कहा कि इस शोरूम को खुल जाने से यहां के स्थानीय लोगों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस कंपनी की बाइक लेने में जहां आसानी होगी। यहां से ग्राहक नकद या किस्त पर भी वाहन खरीद सकते हैं। कहा कि कुशीनगर में खुला यह शो रूम अपने बेहतर सेवा व सुविधाओं के लिए भी ग्राहकों पर अपना प्रभाव जरूर छोड़ेगा। यहाँ सभी इम्प्लॉई ग्राहकों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इसके बाद होंडा की CB125 व शाइन 100 को शो रूम में कवर हटाकर लांच किया गया। इस दौरान अतिथियों ने केक काटकर भी इसके उदघाटन का जश्न मनाया। अतिथियों का स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर उदय शंकर ओझा तथा डायरेक्टर शाहिल सिंह बुके देकर किया। डायरेक्टर आकाशदीप ओझा व अनुपम कुमारी ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का परिचय कराया।
कार्यक्रम का संचालन गायक धीरज राव ने किया। कार्यक्रम के अंत में शो रूम के जनरल मैनेजर निशान्त सिंह ने आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी, भन्ते नन्दका, भन्ते अशोक, कांग्रेस नेता अंशुमणि त्रिपाठी, भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल, डॉ एस के सिंह, सभासद केशव सिंह, राम आधार यादव, अनुपम पाठक, सचिन पाठक, शक्ति सिंह, अभिषेक मणि त्रिपाठी, निखिल मिश्र,राज दूबे आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm