पगरा बसंतपुर को पराजित कर तिवारी पट्टी की टीम सेमीफाइनल में
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
65 views
07 Jan 2024
पगरा बसंतपुर को पराजित कर तिवारी पट्टी की टीम सेमीफाइनल में
- चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा दिन
- शनिवार को खेले गए छठवां लीग मैच व पहला क्वार्टर फाइनल
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को एक लीग व एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। लीग मैच में पगरा बसंतपुर ने तरयासुजान व क्वार्टर फाइनल में तिवारीपट्टी ने पगरा बसंतपुर को हराया। तिवारीपट्टी की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना लिया।
प्रतियोगिता के छठवें लीग मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बसंतपुर की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी तरयासुजान की टीम निर्धारित 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 73 रन ही बना सकी। इसके बाद हुए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बसंतपुर की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.3 ओवर में 60 रन पर आलआउट हो गई। 61 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिवारी पट्टी की टीम छठवें ओवर में ही मैच जीत गई।कामोद कुमार व रिशु शुक्ल ने अंपायरिंग, सोनू व कृष्णा व स्कोरिंग व अर्जुन कुमार ने कमेंट्री की। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नुरुल हसन व विशिष्ट अतिथि नंदलाल चौहान ने किया। इस दौरान आयोजक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, अरविंद उर्फ भीम भारती, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार, सुशांत, नीरज कुमार , अंकुर चौहान, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm