प्रिया ने दिल्ली ओलंपिक के योग प्रतियोगिता में जीता दो स्वर्ण पदक
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
26 views
21 Feb 2024
प्रिया ने दिल्ली ओलंपिक के योग प्रतियोगिता में जीता दो स्वर्ण पदक
- गत सात फरवरी से 13 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
- रिदमिक व ट्रेडिशन योग प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कुशीनगर । पडरौना विकास खंड के ग्राम पंचायत कठकुइयां के टोला शिवराज पुर निवासी रंजीत यादव की पुत्री प्रिया यादव ने गत सात फरवरी से 13 फरवरी तक नई दिल्ली में खेलो इंडिया के तत्वावधान में आयोजित दिल्ली ओलंपिक 2024 के वुमेंस योगासन लीग (नार्थ जोन) के रिदमिक व ट्रेडिशन योग प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है।
नई दिल्ली के ही श्री लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय से योगा स्नातक में द्वितीय वर्ष की पढाई कर रही प्रिया ने कई योग प्रतियोगिताओं में अपना हुनर प्रदर्शित कर विजेता चुनी गई। प्रिया की उपलब्धि पर मां रंभा देवी, रामानंद यादव, राजवंशी यादव, प्रधान लालमोहन यादव, रवींद्र, डा. सुभाष यादव, डा. पूनम यादव, नेहा यादव, उमंग व्यास, कमलेश, सत्यम, गोविंद आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी है।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm