बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

तहसील स्तरीय माध्यमिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Alok Kumar Tiwari 10 months ago 104 views 18 Oct 2025
तहसील स्तरीय माध्यमिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
तहसील स्तरीय माध्यमिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा कुशीनगर । बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज के क्रीड़ांगन में तहसील स्तरीय दो दिवसीय माध्यमिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न इंटरमीडिएट कालेजों के एथलीट खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बुद्ध इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उमेश कुमार उपाध्याय की देख रेख में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन का शुभारंभ पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया और कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। खेलों से आपसी प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ती है। इसलिए खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। खेल शिक्षक हरिकेश सिंह, विवेकानंद सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता शुरू हुई। सौ मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में बीआईसी की आर्या मणि त्रिपाठी प्रथम, बबली सैनी द्वितीय, तनु भारती तृतीय, जूनियर बालिका सौ मीटर दौड़ में बीआईसी की कल्पना सिंह प्रथम, शालिनी राव द्वितीय, हर्षिता गुप्ता तृतीय, सौ मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में बीआई सी की संध्या शर्मा प्रथम, गीतांजलि द्वितीय, सोनाली सिंह तृतीय स्थान पर रही। सौ मीटर बालक सीनियर वर्ग में बीआई सी के दीपक गोंड प्रथम, गोला क्षेपण सीनियर बालिका वर्ग में काजल कुमारी प्रथम, प्रीति गौतम द्वितीय, नाजिया खातून तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग में आर्या मणि त्रिपाठी प्रथम स्थान पर रही। भाला क्षेपण अंडर 19 में इरफान जनता इंटर कालेज सोहसा मठिया प्रथम, अंडर 17 में अविनाश सिंह प्रथम रहे। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में इरफान अली प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में साहिल अंसारी प्रथम रहे। इसके अलावा एथलीटों ने दौड़, लंबी कूद, भाला क्षेपण, ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। सभी का स्वागत और आभार प्रधानाचार्य उमेश कुमार उपाध्याय ने व्यक्त किए। खेल प्रतियोगिता में बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर, पावा नगर महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर, जितेंद्र स्मारक ईका नारायण पुर कोठी, जनता इंटर कालेज सोहसा मठिया, नवल एकेडमी सपहा के छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान खेल शिक्षक जयनाथ प्रसाद, राजेश राम, रमेश प्रसाद, अशोक कुमार, मनिंद्र कुमार, उपेंद्र प्रसाद, किशन विनोद मिश्रा, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 14 / 77
Advertisement