पडरौना ने गोरखपुर को 1-0 से पराजित कर जीता शील्ड
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
71 views
21 Feb 2024
पडरौना ने गोरखपुर को 1-0 से पराजित कर जीता शील्ड
- 44 वां सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल
- रोमांचक मुकाबले के अंतिम मिनट में पडरौना के खिलाड़ी ने दागा गोल
कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित शनीचरी खेल मैदान में संजय क्लब के तत्वावधान में आयोजित 44 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टाउन क्लब पडरौना ने टाउन क्लब बांसगांव गोरखपुर को 1-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया।
प्रतियोगिता के सातवें व अंतिम दिन सोमवार को पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमें गोल के लिए जूझती रहीं। लेकिन खेल के अंतिम मिनट में पडरौना के खिलाड़ी ने गोल दागकर अपनी टीम को विजय दिला दी। पडरौना के शमीम व गोरखपुर के अखंड क्रमशः मैन आफ दी मैच व मैन आफ दी सीरीज चुने गए। इसके पूर्व खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि बसपा नेता मु. इलियास अंसारी, विशिष्ट अतिथि रजनीश राय व राजपति कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मुख्य निर्णायक खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, प्रमोद प्रसाद ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक रमाकांत पांडेय, दुर्गेश सिंह व महमूद अंसारी रहे। आयोजक मुन्नीलाल गोंड, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय, राजेंद्र उर्फ सोखा आदि मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm