बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

दुमही को पांच विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची गौरीनगर की टीम

Alok Kumar Tiwari 2 years ago 100 views 10 Jan 2024
दुमही को पांच विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची गौरीनगर की टीम
  कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन मंगलवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। गौरीनगर की टीम ने दुमही को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमही की टीम ने 14.1 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में गौरीनगर की टीम ने 13.3 ओवर में ही बल्लेबाज राजू के 17 गेंद में दो छक्कों व तीन चौकों की मदद से बनाए 33 रन की बदौलत मैच जीत लिया। राजू के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ दी मैच चुना गया। सूरज व कामोद ने अंपायरिंग, अमित पांडेय ने स्कोरिंग, प्रिंस शुक्ल व सोनू कुमार गोंड ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह व विशिष्ट अतिथि महराजा यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, अरविंद उर्फ भीम भारती, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार, नीरज कुमार, अंकुर चौहान, अनिल कुशवाहा, रवि शुक्ल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 5 / 77
Advertisement