बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बौद्ध सदस्य ने किया अल्पसंख्यक समुदाय के साथ बैठक

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 35 views 11 Nov 2024
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बौद्ध सदस्य ने किया अल्पसंख्यक समुदाय के साथ बैठक
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बौद्ध सदस्य ने किया अल्पसंख्यक समुदाय के साथ बैठक
तथागत की लेटी प्रतिमा का किया दर्शन, चढ़ाया चीवर
कुशीनगर । भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बौद्ध सदस्य रिनचेन ल्हामो राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ने रविवार को कुशीनगर का भ्रमण किया। जनपद के अल्पसंख्यक समुदाय के धर्मगुरुओं व सदस्यों के साथ तिब्बती बुद्ध मन्दिर में बैठक कर भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व समस्याओं के सम्यक निस्तारण को लेकर चर्चा किया। बैठक में मौलाना आजाद फाउंडेशन से बन्द अनुदान को पुनः चालू कराने, बकाये मानदेय का भुगतान कराने, महापरिनिर्वाण बुद्ध मन्दिर का खुलने व बन्द होने का समय सूर्योदय व सुर्यास्त तक होता है, समय बढ़ाने की मांग की गयी। कुशीनगर में रेलवे स्टेशन, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रारंभ कराने की मांग की। ल्हामो ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को योजनाओं के बारे में मांग की जानी चाहिए। ऐसा नहीं होता है जिसके कारण समस्याएं होती है। अल्पसंख्यकों का भी देश में बराबर का हक है। किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं रहना चाहिए। उन्होंने समस्याओं को आयोग में प्रस्तुत करते हुए समाधान का प्रयास करूँगी। भिक्षु डॉ नन्दरतन, प्रधानाचार्य रहमत अली, प्रबंध डॉ मजीद, मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के अध्यक्ष जैनुल आबेदीन आदि प्रमुख समस्याओं से सदस्य को अवगत कराया। इससे पहले ल्हामो ने महापरिनिर्वाण मन्दिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन पूजन के साथ चीवर भी चढ़ाया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल कुशीनगर स्थित विभिन्न बुद्ध बिहारों व मंदिरों को भी देखा। कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर के जन्मदिन पर म्यांमार मन्दिर जाकर  बधाई भी दिया। शाम को कुशीनगर से लखनऊ के लिए रवाना हो गयी। वे शनिवार को ही रात में कुशीनगर पहुँची थी। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भारत लाल गोंड, भिक्षु कोने कल्पकेन क्यान, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद आशिक, गिरिजेश गोंड, डॉ मनोज कुमार जैन, भन्ते अस्वघोष आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 11 / 77
Advertisement