बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

प्रतिभा सम्मान समारोह में 600 छात्र व छात्राएं हुए सम्मानित

Alok Kumar Tiwari 2 years ago 48 views 03 Dec 2023
प्रतिभा सम्मान समारोह में 600 छात्र व छात्राएं हुए सम्मानित
कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के भंते सभागार में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशीनगर गोरक्ष प्रान्त के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इंटर के उच्च अंक प्राप्त छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे के प्रतिनिधि के रूप में सम्मलित उनके पुत्र व ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे ने प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानन्द और माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पर्चन व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दुबे ने कहा कि शिक्षा से उन्नति के द्वार खुलते हैं। मेधावी छात्र - छात्राओं को मेरी शुभकामनाएं। ऐसे कार्यक्रम से होनहारों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। वर्तमान दौर में गुणवत्ता पूर्ण व नैतिक शिक्षा ग्रहण करने पर जोर  शिक्षक व अभिभावक ध्यान दें। क्योंकि शिक्षा ही  भविष्य को संवार सकती है। आज भाजपा सरकार भी प्रतिभावान छात्रों का सम्मान करने का कार्य कर रही जिससे उनका मनोबल बढ़े। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों के हाईस्कूल और इन्टर में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 600 छात्र - छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉ राम जियावन मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुशीनगर राकेश जायसवाल, भाजपा नेता सुमित त्रिपाठी ने संबोधित किया। स्वागत अभिनंदन प्रान्त उपाध्यक्ष एबीवीपी गोरक्ष प्रान्त डॉ निगम मौर्य और संचालन जिला संयोजक प्रशांत राय ने किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अनूप भारत, विभाग संयोजक तनुज पाठक, जिला आंदोलन संयोजक राजन मद्धेशिया, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, डीसी सतेन्द्र मौर्य, नगर मंत्री आशुतोष जायसवाल, राकेश गिरी, कालेज इकाई अध्यक्ष नीतीश सिंह, अभिनय सिंह, दीपक चौबे, आदित्य पाण्डेय, संदीप मद्धेशिया व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 2 / 77
Advertisement