बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

नम आंखों से शहीद चंद्रभान को दी श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश

Alok Kumar Tiwari 2 years ago 112 views 15 Jan 2024
नम आंखों से शहीद चंद्रभान को दी श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश
नम आंखों से शहीद चंद्रभान को दी श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश - चतुर्थ पुण्यतिथि कार्यक्रम - राष्ट्रगान व पुष्पार्चन के साथ शुरु हुआ कार्यक्रम कुशीनगर । क्षेत्र के दुमही गांव निवासी शहीद चंद्रभान चौरसिया की चतुर्थ पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। उनके समाधि स्थल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। विधायकगण सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, शलभमणि त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार विनय राय, बसपा नेता मु. इलियास अंसारी, जिपंस प्रतिनिधि राजन शुक्ल, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश यादव चमन, राजेंद्र यादव, प्रगतिशील किसान पारसनाथ सिंह, रमाकांत पांडेय, स्काउट के जिला प्रशिक्षण आयुक्त एमडीआई खान, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, पत्रकार सुनील कुमार सुमन, जिला स्काउट प्रशिक्षक अजय निगम, शफीउल्लाह अंसारी, अनवर अंसारी आदि अतिथियों ने शहीद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि चंद्रभान का राष्ट्र प्रेम, समर्पित भाव और प्राणों का बलिदान भावी पीढ़ी को भी कर्तव्य पथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। देश के लिए चंद्रभान के उत्कृष्ट बलिदान को सदियों तक याद रखा जाएगा।  इसके पूर्व तुर्कपट्टी सूर्यमंदिर की आरती से प्रज्ज्वलित मशाल को 51 धावकों-धाविकाओं का दल लेकर समाधिस्थल तक पहुंचा। उक्त मशाल से यहां स्मारक पर मौजूद मशाल को शहीद की पत्नी पिंकी चौरसिया, पुत्र आयुष व आर्यन, पिता राजबलम चौरसिया व अतिथियों  ने प्रज्वलित किया। राष्ट्रगान के पश्चात शहीद की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गायक अजय गिरी ने अपने गीत के माध्यम से शहीद को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामचंद्र राय ने की तथा संचालन राधेश्याम त्यागी ने संचालन किया। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, मुन्नीलाल गोंड, हरिवंश तिवारी, सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, हरख यादव, उपेंद्र आर्य, हरिकेश रावत, प्रदीप गुप्ता, बीडीसी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement