बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

घर की भाषा में कक्षा में शिक्षण कार्य करने से बच्चों की समझ होगी बेहतर

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 84 views 26 Sep 2024
घर की भाषा में कक्षा में शिक्षण कार्य करने से बच्चों की समझ होगी बेहतर
घर की भाषा में कक्षा में शिक्षण कार्य करने से बच्चों की समझ होगी बेहतर - चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का प्रथम दिवस - कक्षा एक तथा दो की पाठ्य पुस्तकों में किया गया है बदलाव : बीईओ कुशीनगर । दुदही बीआरसी परिसर में निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा और गणित पर आधारित चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के अंतर्गत मंगलवार को छठवें चक्र में 11 वें व 12 वें बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों को बुनियादी भाषा और गणित में निपुण बनाना  है। मंगलवार को शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीईओ डा. प्रभात चंद राय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक तथा दो की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव किया गया है। इसके लिए निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में बुनियादी भाषा तथा गणित पर आधारित नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। एफएलएन के अंतर्गत मैं करूं, हम मिलकर करें और तुम स्वयं करो, सीखने की प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से सभी बच्चों को बुनियादी भाषा तथा गणित में निपुण करना है। संदर्भदाता एआरपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि घर की भाषा में कक्षा में शिक्षण कार्य करने से बच्चों का कक्षा शिक्षण बेहतर बनाया जा सकता है। संदर्भदातागण एआरपी रामेश्वर प्रसाद यादव, देवेन्द्र कुमार पांडेय, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद आदि ने एनसीआरटी के नवीन पाठ्य पुस्तक पर चर्चा करते हुए, प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं परिचय, अकादमिक वर्ष 2024-25 में पाठ्य पुस्तक, कार्य पुस्तिका एवं अन्य अधिगम सामग्रियों के उपयोग के रणनीति आदि पर समझ बनाई गई। रजनीश प्रकाश गुप्ता, श्याम बिहारी प्रसाद, नीतिश कुमार चौधरी, धनन्जय कुमार, कौशल किशोर भारद्वाज, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 3 / 77
Advertisement