बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

राजस्व व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बंद कराया गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 61 views 24 Sep 2024
राजस्व व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बंद कराया गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय
  1. - बीईओ व नायब तहसीलदार ने की संयुक्त कार्यवाही - छात्रों का नामांकन नजदीक के विद्यालय में कराने का दिया निर्देश
कुशीनगर । खंड शिक्षा अधिकारी दुदही व नायब तहसीलदार दुदही की संयुक्त टीम ने विकास खंड नरहवा अचरज दुबे में एक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को बंद कराया। अधिकारीद्वय ने छात्रों का नामांकन नजदीक के सरकारी विद्यालय में कराने का निर्देश देते हुए विद्यालय संचालक को कड़ी चेतावनी भी दी। शिकायत मिलने पर बीएसए डा. राम जियावन मौर्य ने राजस्व प्रशासन व बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उक्त विद्यालय को बंद कराने हेतु पत्र लिखा था। एसडीएम विकास चंद द्वारा नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा व बीईओ डा. प्रभात चंद राय की टीम गठित करते हुए एमजीपीआई पैराडाइज स्कूल के नाम से चलाए जा रहे अमान्य विद्यालय बंद कराने का निर्देश दिया था। उक्त निर्देश के क्रम में सोमवार को पहुंचे अधिकारीद्वय संचालक से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगा।  असंतुष्ट अधिकारी द्वय ने तत्काल छात्रों की छुट्टी कराते हुए संचालक बिना मान्यता विद्यालय न चलाने की चेतावनी देते हुए छात्रों का नामांकन नजदीक के सरकारी विद्यालय में कराने का निर्देश दिया। बीईओ ने बताया कि पूर्व में जांच में यह विद्यालय केडीएस एकेडमी के नाम से संचालित पाया गया था। अब नाम बदलकर चलाया जा रहा है। नायब तहसीलदार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में कार्यवाही की गई है। गैर कानूनी ढंग से अमान्य विद्यालय चला रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement