शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निदान प्राथमिकता : डा. प्रभातचंद 👉 शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
60 views
06 Oct 2025
शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निदान प्राथमिकता : डा. प्रभातचंद
👉 शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
कुशीनगर । ब्लाक संसाधन केंद्र कप्तानगंज के सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभातचंद राय ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री धर्मप्रकाश पाठक ने विकासखंड के समस्त शिक्षकों की ओर से नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि शासन स्तर से संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षक पूर्ण सहयोग देंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय व मंत्री विजय कुशवाहा ने भी शासन के निर्देशों के समयबद्ध अनुपालन का भरोसा दिलाया। खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात चंद्र राय ने कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निदान उनकी प्राथमिकता में रहेगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरेकृष्ण पाण्डेय ने किया। एआरपी त्रिपुरारी नाथ मिश्र, सलीम अली, दिलीप कुमार, प्रवीण कुमार शुक्ल, विनोद ओझा, रामाश्रय दुबे, जयप्रकाश मणि, पंकज राय, सतीश सिंह, प्रमोद कुमार आजाद, बलराम चौहान, संतोष मिश्र, करुणाकर मिश्र, शिवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm