बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

गुणवत्ता परख शिक्षा होनी चाहिए हमारी पहली  प्राथमिकता : एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 65 views 14 Dec 2024
गुणवत्ता परख शिक्षा होनी चाहिए हमारी पहली  प्राथमिकता : एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी
गुणवत्ता परख शिक्षा होनी चाहिए हमारी पहली  प्राथमिकता : एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी
कुशीनगर । आरडी मेमोरियल हाईस्कूल बाड़ीपुल चौराहा परिसर में रविवार को शिक्षाविद् व पूर्व प्रधानाचार्य स्व. रामदेव सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि के मौके पर आरडी स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सुंदरकांड का पाठ, श्रद्धांजलि सभा, रंगोली, विज्ञान प्रदर्शनी, गरीबों में कंबल वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा सम्मान समारोह में कसया, पडरौना समेत जिले भर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समाज के विकास के लिए सरकार की प्राथमिकता में गुणवत्ता परखा शिक्षा का होना जरूरीहै, लेकिन संसद में सिर्फ राजनीति होने के कारण शिक्षक हासिए पर हैं। सिद्धार्थनगर में एक अधिकारी द्वारा किताबों को बेचना निंदनीय है।
इसे संसद में उठाकर सरकार से जवाब लेंगे। समारोह को बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डॉ. नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ. संदीप अरूण श्रीवास्तव, डॉ. मृत्युंजय ओझा, भाजपा नेता जीतेंद्र प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल आदि ने सम्बोधित किया। संचालन धीरज राव ने किया। संरक्षक बृजेश कुमार सिंह व प्रधानाचार्य चंद्रप्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल दुबे, ओमप्रकाश सिंह, संजय शुक्ल, बलवंत सिंह, उदयप्रताप सिंह, किन्नरेश चौबे, प्रतिभा शुक्ला, गायक सुनील मिश्र, अतुल भारती, एजाज अहमद, दयाशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह डॉक्टर हुए सम्मानित
कसया । आरडी स्मृति समारोह में डॉ. नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. एमएचखान, डॉ. संजय सिंह, डॉ. मृत्युंजय ओझा, डॉ. राजेश राय, डॉ. जीतेंद्रमिश्रा, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. एके शर्मा आदि चिकित्सकों को अतिथियों ने स्मृति चिह्न आदि प्रदान कर सम्मानित किया।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 12 / 77
Advertisement