भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, आज होगा होली मिलन व सम्मान समारोह
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
73 views
23 Mar 2025
भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, आज होगा होली मिलन व सम्मान समारोह
- पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव का होली मिलन व पत्रकार सम्मान समारोह
-- सांसद व विधायक व अन्य गणमान्य रहेंगे उपस्थित
कुशीनगर । पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव का आयोजन एसपी पब्लिक स्कूल गुरवलिया बाजार कुशीनगर में रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में फगुनहट की मिठास से सराबोर होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा।
महोत्सव में सुप्रसिद्ध भोजपुरी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति होगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा व राज्यपाल से पुरस्कृत अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डा. शक्ति प्रकाश पाठक रहेंगे। आयोजन समिति के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजक पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव समिति ने सभी भोजपुरी प्रेमियों से समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm