बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर छायाचित्र प्रदर्शनी

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 32 views 30 Oct 2024
भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर छायाचित्र प्रदर्शनी
भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर छायाचित्र प्रदर्शनी
संग्रहालय में "सरदार पटेल एकीकरण के शिल्पी" विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी 
कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर द्वारा भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती ''राष्ट्रीय एकता दिवस'' की अवसर पर 'सरदार पटेल एकीकरण के शिल्पी' विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बुद्ध पीजी कॉलेज डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया। त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और "लौह पुरुष" कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की आजादी और भारतीय रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने में अहम योगदान दिया था। सरदार पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री एवं भारत के प्रथम गृह मंत्री भी रहे हैं। इस वर्ष अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती मनाई जा रही है। संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ला द्वारा अतिथियों का स्वागत अन्त में आभार प्रकट किया गया। शुक्ल ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी 17 नवंबर तक जारी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन तरुण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सभासद प्रभुनाथ सिंह, बुद्ध समाज कल्याण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं व संग्रहालय के धीरेंद्र मिश्रा, मिर्ज़ा नसीरुद्दीन बेग, संग्रहालय भ्रमण पर आये दर्शक व आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 3 / 77
Advertisement