बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

श्रावण शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के साथ दो दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न 👉 नारायणी-बांसी संगम से कलश में जल भरकर श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग का अभिषेक 👉 वैदिक मंत्रोच्चार, गूंजते जयघोषों और महाआरती संग वातावरण हुआ शिवमय

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 21 views 23 Jul 2025
श्रावण शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के साथ दो दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न 👉 नारायणी-बांसी संगम से कलश में जल भरकर श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग का अभिषेक 👉 वैदिक मंत्रोच्चार, गूंजते जयघोषों और महाआरती संग वातावरण हुआ शिवमय
श्रावण शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के साथ दो दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न 👉 नारायणी-बांसी संगम से कलश में जल भरकर श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग का अभिषेक 👉 वैदिक मंत्रोच्चार, गूंजते जयघोषों और महाआरती संग वातावरण हुआ शिवमय कुशीनगर । तमकुहीराज क्षेत्र के राजापाकड़ ग्राम अंतर्गत गोपलापट्टी स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान बुधवार को भव्य तरीके से श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। जलाभिषेक के निमित्त जलयात्रा मंदिर परिसर से आरंभ हुई। शिवभक्ति गीतों से गुंजायमान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बीच श्रद्धालु सज्जित दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर सवार होकर नारायणी एवं बांसी नदियों के पवित्र संगम चैनपट्टी पहुंचे। वहाँ वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं एवं पुरुषों ने कलशों में जल भरकर वापसी यात्रा की। मंदिर प्रांगण पहुंचकर श्रद्धालुओं ने सूत एवं श्रृंगी के माध्यम से विधिपूर्वक सामूहिक रुद्राभिषेक में भाग लिया। तत्पश्चात संगम जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक सम्पन्न हुआ। सांम्ब सदाशिव, बोल बम व हर-हर महादेव के दिव्य जयघोषों से समूचा वातावरण शिवभाव में अभिसिंचित हो गया। शिवलिंग का श्रृंगार भी किया गया। यज्ञाचार्य पं. दीपक मिश्र व उनकी वेदपाठी टोली द्वारा शास्त्रोक्त विधि से हवन-पूजन सम्पन्न कराया गया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। मंगलवार को अनुष्ठान का शुभारंभ अखंड मानस पाठ प्रारंभ किया गया था। सामूहिक हनुमान चालीसा व महाआरती हुई। इस दौरान गोविंदी, आरती, किसमती, मालती, रीता देवी, गोविंदा, फूलकांति, किरण, लक्ष्मी यादव, कुंती देवी, अनामिका मिश्रा, अपराजिता, आकांक्षा, साक्षी, दिव्या, रूबी, रागनी, चांदनी, महिमा, रोशनी, निशा, उजाला, ज्योति अंशू, जागृति, अंजलि, आरुषि, सालू, परी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 3 / 77
Advertisement