बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

बालिका सशक्तिकरण के तहत जिया खातून को विद्यालय प्रभारी का दायित्व

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 123 views 11 Oct 2024
बालिका सशक्तिकरण के तहत जिया खातून को विद्यालय प्रभारी का दायित्व
बालिका सशक्तिकरण के तहत जिया खातून को विद्यालय प्रभारी का दायित्व कुशीनगर। मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं के सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा सात की छात्रा जिया खातून को विद्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। जिया खातून ने विद्यालय प्रभारी के रूप में अपने नेतृत्व कौशल, प्रशासनिक दूरदर्शिता और गंभीरता से जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। यह कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास, शासकीय कार्यप्रणाली के ज्ञान और सुरक्षा बोध में वृद्धि करने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साकार करना था, जिससे प्रदेश की बालिकाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम के दौरान जिया को प्रधानाध्यापक भगवंत सिंह, सहायक अध्यापक दुर्गेश यादव, रश्मि सिंह तोमर, वंदना पाण्डेय, और संगीता यादव द्वारा बधाई दी गई। सभी ने जिया के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय में बालिकाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के बारे में जागरूक करने पर भी जोर दिया गया, ताकि वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 12 / 77
Advertisement