बालिका सशक्तिकरण के तहत जिया खातून को विद्यालय प्रभारी का दायित्व
Alok Kumar Tiwari
1 year ago
112 views
11 Oct 2024
बालिका सशक्तिकरण के तहत जिया खातून को विद्यालय प्रभारी का दायित्व
कुशीनगर। मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं के सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा सात की छात्रा जिया खातून को विद्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। जिया खातून ने विद्यालय प्रभारी के रूप में अपने नेतृत्व कौशल, प्रशासनिक दूरदर्शिता और गंभीरता से जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। यह कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास, शासकीय कार्यप्रणाली के ज्ञान और सुरक्षा बोध में वृद्धि करने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साकार करना था, जिससे प्रदेश की बालिकाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम के दौरान जिया को प्रधानाध्यापक भगवंत सिंह, सहायक अध्यापक दुर्गेश यादव, रश्मि सिंह तोमर, वंदना पाण्डेय, और संगीता यादव द्वारा बधाई दी गई। सभी ने जिया के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय में बालिकाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के बारे में जागरूक करने पर भी जोर दिया गया, ताकि वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm