बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

प्रथम आगमन पर जनपद के प्रभारी मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 47 views 28 Sep 2024
प्रथम आगमन पर जनपद के प्रभारी मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
प्रथम आगमन पर जनपद के प्रभारी मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात तथा जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के प्रथम  आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर व बुके देकर स्वागत किया। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर शुक्रवार को कुशीनगर पहुँचे प्रभारी मंत्री सिंह का लगातार हो रही बारिश के बीच होटल पथिक निवास में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पाठक, डा असीम राय, विवेकानंद पाण्डेय, सुरेंद्र कुशवाहा, विनय प्रकाश गोंड़, मोहन वर्मा सहित विधायक गण ने स्वागत बुके देकर स्वागत किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज, पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा, सीडीओ गुजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सिंह का बुके देकर स्वागत किया। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संक्षिप्त बैठक की। इसके बाद जनपद मुख्यालय पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए चले गए। इस दौरान इस उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा, तहसीलदार धर्मबीर सिंह, सीओ कुंदन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, दिवाकर मणि, नपाप अध्यक्ष विनय जायसवाल, नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, संतोष सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल प्रताप राव, किरन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, शुभम दीक्षित, निखिल उपाध्याय, रितेश दूबे आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement