शासन द्वारा सुपर 100 में चयनित दुदही ब्लाक को मार्च 2024 तक बनाएं निपुण
Alok Kumar Tiwari
2 years ago
22 views
27 Nov 2023
कुशीनगर । दुदही ब्लाक संसाधन केंद्र के सभागार में प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक में आगामी मार्च माह तक ब्लाक को शत-प्रतिशत निपुण बनाने के लिए चर्चा की गई। साथ ही बीईओ ने चल रही विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की।
बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने कहा कि प्रदेश को निपुण बनाने के क्रम में शासन स्तर से प्रदेश भर के विकास खंडो में से 100 का चयन कर मार्च 2024 तक इन्हे निपुण बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इन सुपर 100 ब्लाक में जनपद के दुदही सहित दो विकास खंडों का चयन किया गया है। ऐसे में हमारा दायित्व बढ़ जाता है। हम एक यूनिट के रुप में प्रयास कर निश्चित ही लक्ष्य को प्राप्त करें।
बैठक मे बीईओ ने कक्षावार निपुण छात्रों की प्रगति,
निपुण विद्यालयों का विवरण, आधार विहीन छात्रों का आधार न बनने का कारण, विद्यालय कायाकल्प की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य के सापेक्ष नवीन नामांकन की प्रगति आउट ऑफ स्कूल बच्चों की चिन्हांकन व नामांकन की स्थिति, हाउस होल्ड सर्वे की वर्तमान स्थिति, यू-डायस प्लस पोर्टल पर विभिन्न माडल की प्रगति, एमडीएम योजना, दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति का समर्थ पोर्टल पर स्थिति व विद्यालय विकास योजना आदि की समीक्षा की। प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने शिक्षकों की तरफ से आश्वासन दिया कि निर्धारित तिथि तक विकास खंड के सभी विद्यालयों के शत प्रतिशत छात्र निपुण बन जाएंगे। विद्या सिंह, बांकेबिहारी लाल, रामनिवास जायसवाल, योगेंद्र शर्मा, विमलेश प्रताप सिंह सहित सभी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
अज्ञेय ने भारतीय परम्परा को यूरोपीय आधुनिकता के साथ जोड़कर किया प्रस्तुत
Mar 08, 2026 02:55 pm