बड़ी खबरें
थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मार-पीट, छेड़खानी आदि के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आवश्यक सूचना तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर बना चैंपियन जीवन जीने की शैली बताता है श्रीमद् भागवत बीईओ ने बंद करवाया बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय, पांच को दिया नोटिस सीओ कुंदन सिंह ने थाना कसया व हाटा के पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक कुशीनगर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर का रहा दबदबा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से फास्टर ग्रोथ के साथ मिलेंगे ज्यादा उपज : डॉ श्वेता भट्ट बुद्ध धर्म को जन और जनपद तक ले गए केदारनाथ सिंह की कविताएं
Advertisement

वर्षों तक अपने धैर्य, समर्पण और ज्ञान से शिक्षा जगत को किया समृद्ध : विधायक 👉 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है शिक्षकों का मार्गदर्शन : बीएसए 👉 सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान 👉 वर्ष 2017 से 2025 तक रिटायर 34 शिक्षकों को किया सम्म...

Alok Kumar Tiwari 1 year ago 39 views 22 Mar 2025
वर्षों तक अपने धैर्य, समर्पण और ज्ञान से शिक्षा जगत को किया समृद्ध : विधायक 👉 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है शिक्षकों का मार्गदर्शन : बीएसए 👉 सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान 👉 वर्ष 2017 से 2025 तक रिटायर 34 शिक्षकों को किया सम्म...
वर्षों तक अपने धैर्य, समर्पण और ज्ञान से शिक्षा जगत को किया समृद्ध : विधायक 👉 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है शिक्षकों का मार्गदर्शन : बीएसए 👉 सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान 👉 वर्ष 2017 से 2025 तक रिटायर 34 शिक्षकों को किया सम्मानित 👉 चार दिवंगत शिक्षकों के घर जाकर किया परिजनों को सम्मानित कुशीनगर । शनिवार को दुदही विकास खंड के शिक्षक भवन परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष 2017 से अब तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तमकुहीराज के विधायक डा. असीम कुमार ने कहा कि आज का यह अवसर अत्यंत हर्ष और गर्व का है कि हम उन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण भाग शिक्षा को समर्पित किया। आज हम जिन शिक्षकों को सम्मानित कर रहे हैं, उन्होंने वर्षों तक अपने धैर्य, समर्पण और ज्ञान से शिक्षा जगत को समृद्ध किया है। इन्होने औपचारिक रूप से अपनी सेवाओं से विराम लिया है लेकिन इनका योगदान हमेशा अमिट रहेगा। विशिष्ट अतिथि बीएसए डा. रामजियावन मौर्य कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। सेवाकाल में आते ही सेवानिवृत होने की तिथि तय हो जाती है। अब आपकी जिम्मेदारी व दायरा बढ़ गया है। भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनंजय तिवारी ने शिक्षकों को समाज का स्तंभ बताते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। केन यूनियन के चेयरमैन धीरेंद्र उर्फ राजू राय ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं अमूल्य हैं। बीईओ डा. प्रभातचंद राय ने सभी अतिथियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वालों को धन्यवाद किया। अध्यक्षता सेवानिवृत बेसिक शिक्षक कल्याण परिषद के जिलामंत्री अभिमन्यु प्रसाद ने की तथा संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने की। जूशिसं के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा, प्राशिसं के मंत्री रामनिवास जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, विद्या सिंह, मुनौव्वर अली, बालकृष्ण, अमित श्रीवास्तव, रुबी गुप्ता, एआरपी अनिल सिंह, देवेंद्र पांडेय, रामेश्वर यादव, अजय कुंवर, विनोद प्रसाद, विपिन बिहारी चौबे, अजय कुमार, ओपी सिंह, राजकुमार राय, शिवशंकर तिवारी, लेखाकार अनन्त अग्रवाल, राहुल कुमार शर्मा, आरती गुप्ता, इसरावती गुप्ता, राजेश प्रसाद, मनोहर पटेल, नूर मोहम्मद, जवाहर लाल, मुकेश कुमार, परमहंस कुमार, विमलेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। यह सेवानिवृत शिक्षक हुए सम्मानित वर्ष 2017 में सेवानिवृत मुश्ताक अहमद, सुभाष सिंह,  रामस्नेही गिरी, अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, त्रिवेणी सिंह, हरेश प्रसाद, वर्ष 2018 में अख्तर हुसेन, पूर्णमासी गुप्ता, इफ्तखार अहमद, प्रभुनाथ पांडेय, सुरेशचंद्र पांडेय, वर्ष 2019 में मु. इसहाक अंसारी, जगदंबा प्रसाद, रामवृक्ष प्रसाद, प्रताप नारायण सिंह, गुलाब यादव, वर्ष 2021 में रामनरेश लाल, श्रीकांत शर्मा, सुरेश प्रसाद, वर्ष 2022 में गिरिजा देवी, वर्ष 2024 में अब्दुल अहमद सिद्दिकी, रवींद्रनाथ तिवारी, चैतुलाल, मैनुद्दीन अंसारी सहित आगामी 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत होने वाले नरेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा, सुनंदा राव, असद अली खान, सैय्यद हसन रजा नकवी का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। दिवंगत सेवानिवृत शिक्षक सोना गुप्ता, रामनरेश राय, हरिनाथ मिश्र, रवींद्र सिंह को उनके घर जाकर परिजन को सम्मान प्रदान किया।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

458
पेज 1 / 77
Advertisement